Posts

Showing posts with the label Corona Vaccine

कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभाव इन 3 तरह के लोगों पर दिख रहे हैं ज्यादा, बरतें सावधानी

Image
देश में कोरोना का दूसरा लहर काफी तेजी से बढ़ रहा है। दूसरे लहर में सभी रिकॉर्ड पीछे छूट रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर लगभग 1,03,844 नए केस सामने आए हैं। यह अबतक का सबसे बड़ा कोरोना केस रिकॉर्ड है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश बन चुका है, जहां एक दिन में 1 लाख से अधिक कोरोना केस सामने आए हैं।  कोरोना वैक्सीन आने के बाद से लोगों के मन में एक आशा की किरण जगी है। लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें वैक्सीन आने के बाद भी डर महसूस हो रहा है। वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में भ्रम की स्थिति लगातार बनी हुई है। क्योंकि वैक्सीनेशन के बाद लोगों में कुछ दुष्प्रभाव नजर आए हैं। हालांकि, वैक्सीनेशन का प्रभाव सभी पर एक समान नहीं है। अलग-अलग वर्गों में इसके अलग साइड-इफेक्ट्स देखे गए हैं। रिसर्च के मुताबिक, वैक्सीन लेने के बाद इसके साइड-इफेक्ट्स लगभग सभी में देखे जा सकते हैं। लेकिन कुछ वर्गों में इसके साइड-इफेक्ट्स अधिक देखे गए हैं। मुख्य रूप मे महिलाओं और युवा वर्ग में वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स अधिक हैं। वहीं, जिन लोगों को कोरोना हो चुका है, उनकी सेहत भी खराब हो रही है। इस वजह से इन लोगों को वैक्स...